विदिशा। प्रजापति समाज द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्ग समाजसेवियों के सम्मान हेतु आयोजित समारोह रविवार, 21 दिसंबर को महालक्ष्मी मैरिज गार्डन, जतरापुरा (विदिशा) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के 80 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 150 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
समारोह में विधायक मुकेश टंडन और नपा अध्यक्ष राकेश शर्मा रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे उपस्थित रहे।
मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर किया गया सम्मान
विधायक श्री मुकेश टंडन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
धर्मशाला निर्माण के लिए विधायक ने की 5 लाख रुपये की घोषणा
विधायक श्री मुकेश टंडन ने विदिशा प्रजापति समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए ₹5,00,000 (पांच लाख रुपये) की घोषणा की।
महामाई माता मंदिर परिसर में टीन शेड और अतिक्रमण मुक्त करने की घोषणा
विधायक श्री मुकेश टंडन ने महामाई माता मंदिर, मोहनगिरी विदिशा के पूरे मंदिर परिसर में टीन शेड निर्माण एवं मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की घोषणा की। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने भी मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
एएसपी प्रशांत चौबे ने युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे ने मेधावी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्य पर पूरी निष्ठा के साथ ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन और आयोजन
कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री राजकुमार प्रजापति ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. उस चक्रवर्ती (जिला अध्यक्ष, प्रजापति समाज विदिशा) एवं नगर अध्यक्ष श्री कस्तूरचंद प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री नथन प्रजापति रहे, जबकि आभार प्रदर्शन संजय प्रजापति (अध्यक्ष, महामाई माता मंदिर ट्रस्ट विदिशा) ने किया।
कई जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद श्री अखिलेश राजपूत, श्री मनीष दांगी, श्री कपिल साहू, श्री सुरेंद्र प्रजापति, श्री हरीश प्रजापति, चंदेश प्रजापति, सोनू प्रजापति सहित प्रजापति समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment